सिरसा के गांव में ग्राम सभा की मीटिंग में हंगामा, रोजगार सहायक का फोड़ा सर

 
mahendra india news, new delhi

चौपटा खंड के गांव मोचीवाली में ग्राम सभा की मीटिंग के दौरान मनरेगा रोजगार सहायक प्रदीप कुमार को सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 की टीम ने घायल प्रदीप कुमार को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

घायल प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव की सरपंच समेस्ता और सरपंच प्रतिनिधि की मौजूदगी में ग्राम सभा की मीटिंग आयोजित की गई। इसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए। गांव के ही सीताराम व रायसिंह ने ग्राम सभा बैठक के कार्यवाही रजिस्टर की फोटो लेनी चाहिए। इस पर रोजगार सहायक प्रदीप कुमार ने फोटो लेने से मना कर दिया। इस बात पर सीताराम व रायसिंह भड़क उठे।

प्रदीप कुमार ने बताया कि रायसिंह ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और सिताराम ने सिर पर ईंट मार दी जिससे वह घायल हो गया। सिताराम अध्यापक के पद पर कार्यरत है। इस पर ग्रामीणों ने 112 डायल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और रोजगार सहायक प्रदीप कुमार को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया