भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में विविध कार्यक्रम आयोजित

 

mahendra india news, new delhi
भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में युवा कल्याण निदेशालय कार्यालय के पत्राचार के अनुसार विभिन्न संकायों एवं विभागों द्वारा संकाय स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि, पौधारोपण, भाषण, पोस्टर एवं स्केच प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को चौधरी देवीलाल के जीवन, संघर्ष, विचारों एवं सामाजिक सरोकारों से परिचित करवाया गया।


भौतिकी, गणित एवं भूगोल विभाग, जीवन विज्ञान संकाय तथा शिक्षा विभाग द्वारा श्रद्धांजलि, पौधारोपण, भाषण, पोस्टर एवं स्केच प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने चौधरी देवीलाल के जीवन, संघर्ष, विचारों एवं सामाजिक सरोकारों को विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से प्रस्तुत किया।

​​​​​​​


भौतिकी, गणित एवं भूगोल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीन ऑफ फिजिकल साइंसेज एवं संबंधित विभागों के अध्यक्ष प्रो. धर्मवीर सिंह अहलावत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने चौधरी देवीलाल के जीवन, संघर्ष तथा किसान-मजदूर हितों के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. राम मेहर दीक्षित, डॉ. प्रियंका तथा भूगोल विभाग के डॉ. गुलाब सिंह ने भी विद्यार्थियों को उनके संघर्षपूर्ण जीवन एवं सामाजिक योगदान से अवगत करवाया। इस अवसर पर आयोजित स्केच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से चौधरी देवीलाल के व्यक्तित्व को उकेरा।
जीव विज्ञान संकाय द्वारा पुष्पांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रो. एस.के. गहलावत, प्रो. जे.एस. दुहन, प्रो. आर.के. सालार, प्रो. प्रियंका सिवाच, प्रो. मंजू नेहरा एवं डॉ. हरिकृष्ण कंबोज सहित संकाय के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर का संदेश दिया।


शिक्षा विभाग द्वारा भी जयंती के अवसर पर पौधारोपण, श्रद्धांजलि, भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। चेयरपर्सन प्रो. मीना बाल्यान, प्रो. निवेदिता, प्रो. राज कुमार, डॉ. मीना, डॉ. नंदना, डॉ. पूनम, डॉ. विष्णु, डॉ. सतपाल, डॉ. यशपाल एवं अन्य शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यार्थियों ने चौधरी देवीलाल के जीवन, विचारों, सामाजिक मूल्यों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत की।