वाणिज्य विभाग के प्रो. डी. पी. वार्ने को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा 

Varne of the Department of Commerce has been given the additional charge of Head of the Department of Library and Information Science
 

 mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न विभागों में अतिरिक्त दायित्व सौंपने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में कुलसचिव डॉ सुनील कुमार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।  


वाणिज्य विभाग के प्रो. डी. पी. वार्ने को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ. रविंद्र को यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर रूरल स्टडीज के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, लोक प्रशासन विभाग के प्रो. विष्णु भगवान को इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने अतिरिक्त दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।