डा. एस. के. वर्मा ने केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय स्टेशन, सिरसा के कार्याकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया 

 
mahendra india news, new delhi

    भा. कृ. अनु. प. - केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (सीआईसीआर), क्षेत्रीय स्टेशन, सिरसा के कार्याकारी अध्यक्ष का पदभार डा. एस. के. वर्मा ने आज सुबह 24 मार्च, 2026 को ग्रहण किया। डा. एस. के. वर्मा ने पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी के विषय में डॉक्ट्रेट की डिग्री हासिल की हुई है एवं वह प्रधान वैज्ञानिक (पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी) के तौर पर कार्यरत थे।

डा. एस. के. वर्मा को देसी कपास पर मुहारित हासिल है और उन्होने देसी कपास की किस्में जैसे कि सीआईसीआर-1; सीआईसीआर-3 एवं देसी कपास की संकर किस्मों सीआईसीआर-2 एवं सीआईसीआर-4 को उत्तरी भारत में कपास के किसानों के लिए तैयार किया है।