CDLU SIRSA में विद्यार्थी परिषद ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

 

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवि के समग्र विकास के उद्देश्य एवं विद्यार्थियों की समस्याओं व आवश्यकताओं के दृष्टिगत देविवि के कुलपति डॉ. विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से छात्र संगठन की ओर से मांग की गई कि विश्वविद्यालय द्वारा बंद किए जा रहे विधि विभाग में एल.एल.एम. की कक्षाओं एवं समस्त शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए।

छात्रावास के मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर आवागमन को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जाए। 3. विश्वविद्यालय परिसर में खराब पड़े वॉटर कूलरों की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां नए वॉटर कूलर स्थापित किए जाएं। छात्रावास के शौचालयों की शीघ्र मरम्मत एवं नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा विवि के खेल मैदान का सौंदर्यीकरण कराया जाए तथा विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। छात्र संगठन की इन मांगों को लेकर कुलपति डॉ. विजय कुमार ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कर विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के प्रांत सहमंत्री सुनील शास्त्री,विभाग संयोजक बलविंद्र ढकरवाल, जिला संयोजक मोहित बिश्नोई, विभाग छात्रा प्रमुख कुमारी ममता, रिशपाल सिंह, जगतार सिंह, मुकेश, विशांत, अमित, अरविंद, गीता, प्रदीप, संजय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।