गांव जमाल के ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त

 

 mahendra india news, new delhi

सिरसा जिले के गांव जमाल के ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए मंत्री रणबीर गंगवा ने विशेष प्रयास किए, जिसके चलते लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसी खुशी के मौके पर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सिरसा पहुंचा और मंत्री से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया।


गांव जमाल के ग्रामीणों ने सुदेश स्वामी के नेतृत्व में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से सिरसा स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने बरुवाली माइनर से गांव तक पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए मंत्री द्वारा किए गए विशेष प्रयासों पर उनका आभार जताया।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई थी, लेकिन मंत्री रणबीर गंगवा के प्रयासों से इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने गांव की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं और विकास कार्यों को भी मंत्री के समक्ष रखा।


मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने गांव जमाल से बरासरी तथा नेठराना को जोड़ने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करने और ढाणी ज्ञानदीप में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इन मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री के आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार भविष्य में भी इसी तरह कार्य करती रहेगी।


इस अवसर पर कृष्ण, बलराज, लीलू बैनीवाल, महेंद्र सिहाग, अनवर खान, सुरेंद्र, अजय ज्याणी, अजय भारी सहित गांव के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । फिलहाल, गांव जमाल के ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था को लेकर किए गए प्रयासों के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का धन्यवाद करते हुए क्षेत्र के  अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा किए जाने की उम्मीद जताई है।