नदी में पानी पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी, 50 साल बाद गांव में आई नदी, केंद्रीय मंत्री ने की पूजा
मानसून की जगह जगह बरसात हो रही है। इससे जगह जगह जल भराव की स्थिति हो रही है। पानी की समस्या से कई जगह दुखी है। इसी बीच राजस्थान के अजमेर में मानपुरा गांव से बहने वाली रूपा नदी 50 वर्ष बाद मानसून से लबालब भरी। इस खुशी में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने ग्रामीणों संग पूजा की। नदी के बहाव से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल, जल संरक्षण व आस्था का प्रतीक बताया गया।
राजस्थान में पुष्कर विधानसभा एरिया के मानपुरा गांव से बहने वाली ऐतिहासिक रूपा (रूपन) नदी इस बार के अच्छे मानसून के कारण करीबन 50 साल बाद पूरी तरह जल से भर गई है, इससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने पैतृक गांव मानपुरा पहुंचकर ग्रामीणों के साथ नदी तट पर पूजा-पाठ किया। इस प्राकृतिक चमत्कार को ईश्वर की कृपा और समृद्धि का प्रतीक बताया। इस मौके पर आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद रहे।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने इस दौरान कहा, "रूपा नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि हमारे लोकजीवन और परंपराओं की जीवनरेखा है। इसे दशकों बाद भरे हुए देखना आस्था, आनंद और प्रकृति के प्रति जागरूकता का प्रतीक है