विमी गोयल की सफलता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत: प्रियंका परिहार

 

mahendra indianews

 सिरसा। रा. व. मा. वि. चतरगढ़ पट्टी की पी.जी.टी. गणित विमी गोयल द्वारा एनसीईआरटी की कक्षा 9वीं गणित पाठ्यपुस्तक में महत्वपूर्ण योगदान देना विद्यालय, क्षेत्र एवं समस्त शिक्षा जगत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक उपलब्धि है। यह उपलब्धि न केवल उनकी गहन विषय विशेषज्ञता, समर्पण एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक भी राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

जानकारी देते हुए विमी गोयल ने बताया कि यह सुनहरा अवसर उन्हें सुनील बजाज, सहायक निदेशक, एस.सी.इ.आर.टी. गुरुग्राम तथा मनोज पुरी, गणित प्रवक्ता, डाइट डिंग, सिरसा  के प्रेरणादायक मार्गदर्शन, निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन के कारण प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने मार्गदर्शकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास, दिशा-निर्देशन और सकारात्मक प्रेरणा ने उन्हें इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय शैक्षिक परियोजना में सक्रिय योगदान देने के योग्य बनाया।

विमी गोयल का यह योगदान केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रीय पाठ्यपुस्तक निर्माण जैसे प्रतिष्ठित कार्य में उनकी सहभागिता यह दशार्ती है कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, परिश्रम और गुणवत्ता के माध्यम से नई ऊंचाइयां प्राप्त की जा सकती हैं। इस विशेष उपलब्धि पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चतरगढ़पट्टी की प्राचार्या प्रियंका परिहार, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय चतरगढ़पट्टी के मुख्य शिक्षक बंसी लाल झोरड़ ने विमी गोयल को गुलदस्ता भेंट किया।

विमी गोयल को हार्दिक बधाई देते हुए इसे विद्यालय के इतिहास में सम्मान, गौरव एवं प्रेरणा का स्वर्णिम अध्याय बताया। बंसी लाल झोरड़ ने कहा कि विमी गोयल की यह सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि दृढ़ निश्चय, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि विमी गोयल भविष्य में भी शिक्षा जगत में इसी प्रकार उत्कृष्ट योगदान देती रहेंगी तथा अपने अनुभव, ज्ञान और प्रेरणा से विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से विद्यालय के नाम को शिक्षा जगत में और अधिक प्रतिष्ठा प्रदान करने वाली है

। इस अवसर पर सरोज कुंडू, आशा रानी, ज्योत्स्ना,बरखा रानी, सोनिका, मधु बाला, सारिका, सरिता रानी, सुमन कम्बोज, सोनिया कटारिया, नीति कौशिक, विनिता कुमारी, संगीता मलिक, उषा रानी, सुनीता रानी, प्रीति बाला, सुनीता देवी, इंदु बाला, मिनाक्षी, विजय झा, सूरज प्रकाश, मोतीलाल, रणवीर सिंह, सुरेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।