विप्र सेना हरियाणा प्रदेश में धूमधाम से मनाएगी नव स्थापना दिवस: ललित मोहन शर्मा

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। विप्र सेना हरियाणा नव स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाएगी। विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जुलाई को विप्र सेना द्वारा 6 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में हर्षोल्लास से नव स्थापना दिवस को हरियाणा के सभी जिलों में धूमधाम से मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस को संगठन की एकता, संगठन विस्तार, सेवा संस्कार और सामाजिक समर्पण के रूप में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश शरण जोशी के दिशा-निर्देशन में पूरे देश में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने विप्र सेना से जुड़े सभी बंधुओं से आह्वान किया कि वे धूमधाम से स्थापना दिवस को मनाएं।