विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय रजत पदक विजेता विश्वजीत सिंह को किया सम्मानित
mahendra india news, new delhi
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि (नेपाल) में आयोजित हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में मुकेश कालोनी बल्लभगढ़ निवासी विश्वजीत सिंह को 200 मीटर दौड़ में रजत पदक बनने पर विधायक विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार ने सम्मानित करते हुए कहा कि रजत पदक विजेता खिलाड़ी की उपलब्धि पर गर्व है, जिसने हरियाणा राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रौशन किया है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि तुम सिर्फ खिलाड़ी नहीं हो, तुम हरियाणा की मिट्टी की ताकत और भारत का गौरव हो। अखाड़े से लेकर ट्रैक तक, हर जगह तिरंगा लहराने का जज्बा तुम में ही है।
मेहनत, अनुशासन और जुनून के साथ आगे बढ़ो। हार-जीत आती-जाती रहेगी, लेकिन नाम रोशन करना है तो हरियाणा का करना है।
खिलाड़ियों के लिए सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है। सुविधाएं, ट्रेनिंग और सपोर्ट में कोई कमी नहीं रहने देंगे।
सभी मिलकर खेलों में हरियाणा को नंबर 1 बनाएं और देश का नाम दुनिया में ऊंचा करें।
रजत पदक विजेता विश्वजीत सिंह ने कहा कि उनके पिता नेत्रपाल सिंह प्रिंट मीडिया में सेल्स एंड सर्विस टैक्नीकल जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और माता अजय रानी प्रिंट मीडिया का बिजनेस कर रही हैं एवं छोटा भाई जतिन चौधरी एम एन सी कम्पनी गुरुग्राम में वरिष्ठ पोस्ट पर कार्यरत है।
अपने खेल जीवन की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने के लिए सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल को श्रेय देते हुए बताया कि उनके खेल मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही हरियाणा राज्य एवं भारत देश का नाम रोशन किया है।
सम्मान समारोह में गोपाल शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,रकम सिंह माबी प्रधान आर डब्ल्यू ए सैक्टर 7 डी,सुरेश जिला सह प्रभारी आर एस एस बल्लभगढ़, हाकिम सिंह वर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, रामकिशन नागर खेल प्रशिक्षक,मंयक नागर,अजय रानी वरिष्ठ समाजसेवी,सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।