हरियाणा प्रदेश भर में मतदाता आज ही जमा करें एसआईआर, 21 जुलाई को जारी होगी प्रारूप सूची
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश भर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्र जमा कराने का कार्य चल रहा है। एसआईआर जमा करवाने का आज मंगलवार को अंतिम दिन है। हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना भरा हुआ प्रपत्र जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची को सही और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर प्रपत्र एकत्रित करने, उनका डिजिटलीकरण करने और पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया समय पर पूरी करें। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 18 सितंबर तक मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर को प्रकाशित होगी। जिला प्रशासन ने अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है