नाथूसरी कलां सहकारी समिति के चुनाव में कल होगा मतदान,  जयप्रकाश कासनियां ने मांगा समर्थन

 

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा। दि नाथूसरी कलां प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड की प्रबंधक समिति के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। इसमें करीब 2327 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि का चयन करेंगे।

इस चुनाव में नाथूसरी कलां निवासी जयप्रकाश कासनियां पुत्र प्रेम नारायण भी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को उन्होंने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से चुनाव चिन्ह बेलगाड़ी पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

जयप्रकाश कासनियां ने बताया कि चुनाव में नाथूसरी कलां, रूपाना जाटान, शक्करमंदोरी, शाहपुरिया, तरकांवाली, हंजीरा और रामपुरा ढिल्लों गांवों के मतदाता हिस्सा लेंगे। इन गांवों के करीब 2327 मतदाता मतदान कर प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।