नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाले हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाला में बढऩे लगा जलस्तर, सिंचाई विभाग ने बढ़ाई निगरानी
mahendra india news, new delhi
मानसून के मौसम में बारिश के चलते हिसार-घग्गर ड्रेन सेमनाल का जलस्तर बढऩे लगा है। पीछे हो रही लगातार बारिश या पीछे से पानी छोड़े जाने के कारण हिसार-घग्गर ड्रेन में पानी का तेज बहाव शुरू हो जाता है। हालांकि अभी तक कोई खतरे वाली बात नहीं है। बता दें कि हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाला सिरसा के जोगीवाला, चाहरवाला, शक्करमंदोरी, शाहपुरिया, तरकांवाली, नाथूसरी कलां, दड़बा कलां, मानक दिवान, रूपाना खुर्द,ख् रंधावा, निर्बाण, बकरियांवाली, गुडिया खेड़ा, मोडिया खेड़ा, माधोसिंघाना से होते हुए घग्घर नदी में जाकर मिलता है।
हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाल का जलस्तर बढऩे पर सिंचाई विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। पिछले साल कई जगह से सेमनाला टूट गया था। इससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। ड्रेन के ओवरफ्लो होने या सेमनाल में रिसाव की स्थिति में पानी आसपास के खेतों में भर जाता है, जिससे फसल खराब होने का खतरा रहता है।