चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की एक इंच जमीन नहीं लेने देंगे भूमाफिया को: दिग्विजय सिंह चौटाला

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की 52 एकड़ जमीन को हरियाणा सरकार कौडिय़ों के भाव प्राइवेट बिल्डर्स को देना चाहती है, मगर जेजेपी इस षड्यंत्र को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

मंगलवार को जारी बयान में युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का निर्माण इसलिए करवाया था कि ग्रामीण आंचल के विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें मगर प्रदेश की मौजूदा सरकार भूमाफिया को संरक्षित कर रही है और इसी कड़ी में ये भूमाफिया अब चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की 52 एकड़ भूमि को एक गहरे षड्यंत्र रचकर हथियाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त जमीन के अधिकांश हिस्से पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन का कब्जा है। युवा जेजेपी नेता ने कहा कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सरकार देविवि प्रशासन पर दबाव बना रही है ताकि विवि प्रशासन इस मामले की आगे न्यायालय में पैरवी न कर सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का एक बड़ा प्रशासनिक अधिकारी इस षड्यंत्र को सिरे चढ़ाने के उद्देश्य से यहां सिरसा का दौरा भी कर चुका है। अब सरकार ने आगामी 9 दिसंबर तक यह जमीन मुजारों को सौंपने की बात कही है जबकि सरकार से संरक्षित भूमाफिया ने इन मुजारों से इस भूमि में से कुछ भूमि का औने पौने दामों में बांड भरवा लिया है और इन्हीं भूमाफिया को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार एडी चोटी का जोर लगाकर किसी भी कानूनी कार्रवाई न किए जाने को लेकर देविवि प्रशासन पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की बेशक ीमती जमीन को बचाने के लिए न केवल बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी बल्कि कानूनी रूप से भी इसकी पैरवी की जाएगी।