Weather Alert: 19 नवंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 95 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 3 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी
mahendra india new, new delhi
मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन देने वाली चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल वीरवार यानी 19 नवंबर को 13 प्रदेशों में जबरदस्त बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही 90 किलोमीटर से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंभीर चक्रवाती तूफान चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश समेत कई पहाड़ी राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी है। उत्तर भारत के 5 राज्यों में तापमान में 6 से 7 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। सैलानियों के लिए तीन राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में वीरवार के दिन यानी 19 नवंबर को दिल्ली में घने कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान पूर्वी भारत के कई जिलो में मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इसी के साथ 3 प्रदेशों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, ओडिशा तट के पास भी तूफानी हवा चल सकती है। उत्तर-पूर्व असम और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है।
13 प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को 19 नवंबर को 13 प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान निकोबार, केरल, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 90 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है।