Weather Alert: विश्वकर्मा दिवस पर 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
mahendra india news, new delhi
मौसम में कल विश्वकर्मा दिवस के दिन सोमवार यानि 9 नवंबर को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई एरिया में भारी बरसात हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ जबरदस्त बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में बर्फबारी होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में सोमवार यानि 9 नवंबर से 14 नवंबर के बीच हल्की से लेकर भारी बारिश तक का दौर जारी रहेगा। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, लक्षद्वीप, आंध्रप्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 9 से लेकर 14 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में भारी बरसात और बर्फबारी का अलर्ट है।
13 राज्यों में बारिश का अलर्ट?
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान सोमवार को यानी 9 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।