मौसम 30 जून को 12 घंटे के अंदर 21 प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में कल मंगलवार यानि 30 जून 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से बरसात-आंधी को लेकर टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। इस तूफानी हवा के चलते कई राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। बारिश के दौरान यात्रा करते समय घने जंगल वाले रास्ते से जाने से बचें। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की टेंशन बढऩे वाली हैं। किसानों के फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
इस बीच कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। इस दौरान लोग घर से निकलने से बचें। मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में दिखाई दे रहा है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से तेलंगाना तक एक ट्रफ फैली हुई है।
बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 जून को देश के 21 राज्यों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, हिमाचल, एमपी, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है।