मौसम 3 अप्रैल 2026 : हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत 13 प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल शुक्रवार यानि 3 अप्रैल 2026 को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर से 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक के लिए दिल्ली, हरियाणा, यूपी और बिहार समेत 13 प्रदेशों के लिए बरसात, ओले-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। किसानों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तूफानी हवा से फसल के भी नुकसान होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी प्रदेश हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में यात्रा करने की अगर योजना बना रहे हैं तो मौसम संबंधित जानकारी जरूर लें।
किस प्रदेश के किस जिले में कैसा मौसम
दिल्ली (3 अप्रैल - 4 अप्रैल): आईटीओ, लक्ष्मीनगर, आनंदविहार, लाजपत नगर, पटपडग़ंज, अक्षरधाम, कालकाजी, इंडिया गेट में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
यूपी (4अप्रैल -5 अप्रैल): गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, एटा, अयोध्या, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
बिहार (5अप्रैल-8 अप्रैल): पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, गोपालगंज, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया अररिया और किशनगंज में बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड (3अप्रैल -6 अप्रैल): नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
हरियाणा प्रदेश के (3 अप्रैल-4 अप्रैल): गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, कैथल, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
पंजाब प्रदेश (3 अप्रैल-4 अप्रैल): अमृतसर, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, बठिंडा, फरीदकोट, कपूरथला, जालंधर, हमीरपुर में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
हिमाचल प्रदेश (3 अप्रैल- 6 अप्रैल): मनाली, चंबा, मंडी, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल और स्पीति में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
राजस्थान प्रदेश ( 3 अप्रैल-4 अप्रैल): जयपुर, अलवर, पाली, अजमेर, बूंदी, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्री गंगानगर, भीलवाड़ा में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
एमपी (3 अप्रैल-4 अप्रैल): बालाघाट, छिंदवाड़ा, खंडवा, बड़वानी, धार, खरगोन, विदिशा, रायसेन, सागर, भोपाल, कटनी में बारिश- तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा)
मौसम विभाग के अनुसार पांच से सात अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 4 अप्रैल को झारखंड में और अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है।
आईएमडी के मुताबिक 5 अप्रैल से 8 अप्रैल के दौरान बिहार में और 5 और 6 अप्रैल को झारखंड में गरज के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा, झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक) की उम्मीद है।