हरियाणा प्रदेश में मौसम बदला, गरज चमक के साथ होगी झमाझम बरसात, अलर्ट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम में अब तेजी से बदलाव होगा। प्रदेश में मानसून की झमाझम बरसात होगी। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ़ जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ था जो अब नीचे की तरफ आना शुरू हुआ है जिससे मानसून की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, डेल्टागंज, पुरुलिया, डिगा से उत्तर पूर्व बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है है तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 20 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
जिससे हरियाणा राज्य में 21 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच बीच में बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी व वातावरण में नमी बढऩे की संभावना है ।
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार