हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम, अगले तीन घंटे में 15 जिला में झमाझम बरसात, अलर्ट

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में सोमवार को एकाएक मौसम बदल गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन घंटे में 15 जिलों के अंदर बरसात बताई है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


मौसम वैज्ञानिकों ने 06.07.2026 सोमवार दोपहर 1.15 बजे जारी पूर्वानुमान में अगले तीन घंटो में भिवानी, चरखीदादरी , महेंद्रगढ़,  रेवाड़ी, नूह,  गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र , कैथल, जींद जिलों में कहीं कहीं तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।