हरियाणा में बदला मौसम, अगले तीन घंटे में इन जिलों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट 

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।  कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 4.06.2026 को दोपहर 1.25 बजे जारी पूर्वानुमान में अगले तीन घंटों मे नूह,  गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बरसात भी संभावित


6 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ व दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है

जिसके आंशिक प्रभाव 6 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना  बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।