हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम, अगले तीन घंटे में सिरसा, फतेहाबाद समेत 15 जिलों में होगी बरसात

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में वीरवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में दोपहर के बाद आंधी चली। वहीं अब अगले दिन घंटे में 15 जिलों के अंदर बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान में सांय 5.10 बजे जारी किया। जिसके तहत अगले तीन घंटों मे सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, जींद,   रोहतक, झज्जर जिलों में धूलभरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित


मौसम रहेगा परिवर्तनशील 
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ 11 जून को पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 11 जून रात्रि  से 13 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
प्तप्तप्तप्तप्तप्तप्तप्तप्तप्त$$$प्तप्तप्तप्त
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार