हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम, खराब मौसम की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में 26 दिसंबर को एकाएक बदला हुआ नजर आ रहा है। कई जगह पर बादल छाने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ तेजी से आएंगे, हालांकि इससे हरियाणा में बरसात नहीं होगी। एक जनवरी तक मौसम सूखा रहने वाला है। हालांकि ऊंचे पहाड़ों में एक जनवरी तक बर्फबारी व बरसात की संभावना है।


हरियाणा में कड़ाके वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 31 दिसंबर तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले 4 दिन यानि  30 दिसंबर तक तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। राज्य के अधिकतर इलाकों के लिए घना कोहरा व शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


इन इलाकों में चार दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला,  महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसारए रोहतक, सोनीपत, भिवानी व चरखी दादरी में घना कोहरा छा सकता है और शीतलहर चल सकती है। वहीं, कई जिलों में कोल्ड डे की भी स्थिति बन गई है। कोल्ड डे उस स्थिति को कहते हैं, जब दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री तक कम दर्ज किया जाए।


हरियाणा प्रदेश व चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ तेजी से आएंगे, इसकी तीव्रता भी काफी अच्छी रहेगी। हालांकि इससे हरियाणा में बरसात नहीं होगी। एक जनवरी तक मौसम सूखा रहने वाला है। हालांकि ऊंचे पहाड़ों में एक जनवरी तक बर्फबारी व बरसात की संभावना है। आगामी पश्चिमी विक्षोभ 28 दिसंबर और उसके बाद 31 दिसंबर को आएगा। ऊंची पहाडय़िों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।