हरियाणा में बदलेगा मौसम, आज से झमाझम बरसात की संभावना; सिरसा में कड़ाके की ठंड, शीतलहर चली और पाला पड़ा

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेजी से मौसम करवट ले रहा है। शनिवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। शीतलहर चलने के साथ कई जिलों में कडाके की ठंड देखने को मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानियों ने शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की है। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव सेे रविवार या सोमवार से प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसी प्रकार शनिवार को प्रदेश के काफी जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक तापमान तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी का मैदानी एरिया में खासा असर आया है। तेजी से तापमान नीचे गिर रहा है। इसी के साथ ही शीत लहर चलने से करीब 4 जिलों का तापमान 2 डिग्री या उससे नीचे चल रहा है। आईएमडी के अनुसार भिवानी का तापमान 1.5 डिग्री तक रहा।

आपको बता दें कि हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मुताबिक  हिसार के मुख्य परिसर का तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह हरियाणा प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र था। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ का तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। यहां पर भीषण शीतलहर और पाला पड़ा। सिरसा जिले का 0.8 डिग्री रहा जहां कड़ाके की ठंड रही। 


17 जनवरी, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। 17 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, तथा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है।

देश के तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल, केरल व माहे, तथा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के आसपास के इलाकों में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश के समाप्त होने के लिए हालात अनुकूल होते जा रहे हैं।


उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सक्रिय है, जिसकी कोर पवन गति करीबन 125 नॉट है और यह औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर बह रही है।एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।


लक्षद्वीप और केरल तट के पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 16 से 20 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ़्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।


18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में तथा 19 से 20 जनवरी के दौरान हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश संभव है।


17 जनवरी तक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं 21 जनवरी तक इन राज्यों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा बना रह सकता है।