सिरसा में मौसम बदला, धूलभरी आंधी चलनी शुरू, आगे ऐसा रहेगा मौसम 

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा व नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में मंगलवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। क्षेत्र के गांवों में तेज धूलभरी आंधी चलनी शुरू हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। आंधी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बाइक चालकों को हुई। तेज आंधी के चलते बिजली बाधित रही। 


मौसम को लेकर हरियाणा प्रदेश के कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 

इस के बाद एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 जून के दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में  ज्यादा बदलाव न होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।