मौसम विभाग का अलर्ट: बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, 3 राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना
Weather Department alert: Warning issued for rain, thunderstorms, and lightning; possibility of hailstorms in 3 states
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज बुधवार यानि 4 नवंबर को बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में झमाझम बरसात होगी। मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार 4 नवंबर को बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस बरसात के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, चक्रवाती तूफान का असर सबसे अधिक ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल पर पडऩे वाला है। सबसे अधिक पूर्वी राज्यों और दक्षिणी राज्यों में मुश्किलें बढऩे वाली हैं। इन राज्यों में आंधी, बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है।
इसी के साथ ही दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मौजूद प्रचण्ड चक्रवाती तूफान के चलते पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 3 राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है। तटीय कर्नाटक के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में एक बार फिर से खतरनाक तूफान चल सकता है।
इन राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी 4 नवंबर को देश के 19 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में हरियाणा,ख् राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी प्रदेशों में किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।