हरियाणा में मौसम बिगड़ा, कई जिलों में बूंदाबांदी, तेज पूर्वी हवाओं से बढ़ी ठंड बढ़ी, अलर्ट, आगे ऐसा रहेगा मौसम 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में नये वर्ष 2026 के प्रथम दिन ही मौसम में बदलाव देख्खने को मिला है। प्रदेश के कई जिलों में हलकी बूंदाबांदी हुई है। इसी के साथ ही कोहरा व बादल छाने से कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्ष के प्रथम दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में छिटपुट बरसात के आसार हैं। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से गुरुवार तडक़े से ही मौसम में बदलाव आएगा और बरसात हो सकती है। पंजाब से सटे जिलों में इस विक्षोभ का अधिक असर देखने को मिलेगा


हरियाणा प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है। वीरवार सुबह अधिकतर क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल भी छाए रहे, इसके कारण कई जिलों में सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए। 


आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से वीरवार अलसुबह से ही मौसम में बदलाव आएगा और बरसात हो सकती है। हरियाणा प्रदेश के पंजाब से सटे जिलों में इस विक्षोभ का अधिक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान एक-दो जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस विक्षोभ के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद 2 जनवरी के बाद हरियाणा प्रदेश, एनसीआर व दिल्ली में कोहरा, शीतलहर, कोल्ड डे व पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।