22 फरवरी 2026 का मौसम: मौसम आज रहेगा खराब, 10 राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज रविवार यानि 22 फरवरी 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 10 प्रदेशों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस बार बरसात के साथ तूफान आने की भी संभावना है। इसकी रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। तेज हवा के झोंके से तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मुश्किलें बढऩे वाली है। देश के 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी से 24 फरवरी तक देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन प्रदेशों में बारिश की संभावना है उनमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं। 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक बारिश की संभावना है।

22 फरवरी को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी है। 22 फरवरी से 24 फरवरी के दौरान तटीय और उत्तर कर्नाटक में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 23 और 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। मछुआरों से सावधान रहने के लिए कहा गया है। समुद्र किनारे से दूरी बनाकर रहने के लिए कहा गया है।दिल्ली में 

दिल्ली एनसीआर में मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 22 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश की किसी तरह की संभावना नही है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड की स्थिति बनी रहेगी। हल्के से मध्यम कोहरे भी देखने को मिल सकते है

आईएमडी के मुताबिक हरियाणा प्रदेशों में रविवार सुबह गहरी धुंध छाई हुई है। राजस्थान में आज मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। हालांकि, कई जिलों में तापमान बढ़ेगा।