1 मार्च 2026 का मौसम: बरसात-तेज हवा बढ़ाएगी टेंशन; चेतावनी जारी
मौसम में आने वाले समय के अंदर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम में एक मार्च यानि सेंड के दिन भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में एरिया में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 6 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और माहे के इलाकों में एक मार्च को बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक से 4 मार्च और असम, मेघालय में 2 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।
दिल्ली-NCR में 1 मार्च से 3 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। इस बार वैसे देखे तो होली में भी मौसम भंग नहीं करेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
प्रदेश उत्तराखंड के पहाड़ी एरिया में अभी भी अच्छी-खासी ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन अब 4 मार्च होलिका दहन के दिन से पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने कोई बरसात की चेतावनी नहीं जारी किया है।
इसी के साथ ही हिमाचल के कुछ एरिया में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 4 से 6 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बरसात और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।