10 मार्च, 2026 का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान में गर्मी का अलर्ट
मौसम में मंगलवार यानि दस मार्च 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सर्दियां अपने सामान्य समय से 15 दिनों पहले ही दिल्ली, यूपी बिहार, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित बाकी राज्यों से विदाई ले चुका है। देश के ज्यादातर हिस्सों में हालत ऐसे हैं कि जितनी गर्मी अप्रैल के शुरुआती महीनों में होती थी,उतनी तापमान मार्च के शुरुआती दिनों को मिल रहा है। राजस्थान में भी गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। 10 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।राजधानी दिल्ली में मौसम बदल चुका है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के मौसम को प्रभावित करने वाली कई प्रणालियाँ इस समय सक्रिय हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के आसपास बना चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी की ऊँचाई पर स्थित है।
एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा बिहार से लेकर झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण ओडिशा तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी की ऊँचाई पर एक ट्रफ (हवा का निम्न दबाव क्षेत्र) बना हुआ है।अगले
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 से 12 मार्च के बीच यहां बारिश और बर्फबारी की तीव्रता और क्षेत्र दोनों बढऩे की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 14 मार्च के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
पूर्वी भारत में 9 से 11 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में 9 और 10 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।