23 मार्च 2026 का मोसम : 15 प्रदेशों में बरसात, ओले गिरने व तूफान की चेतावनी, इस रफ्तार से चलेगी हवा
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम में कल सोमवार यानि 23 मार्च को भी बदलाव रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 मार्च को बरसात की चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 23 मार्च से 26 मार्च 202ढ तक के लिए बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी।
इसी के साथ ही पांच से अधिक राज्यों में ओले भी गिरने की चेतावनी हैदेश के 15 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी दी गई है।
उत्तर-पश्चिम भारत ( राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख)
मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च से 26 मार्च 2026 राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
आईएमडी के अनुसार 26 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ़्फराबाद में बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च और 25 मार्च 2026 को पूर्वी राजस्थान में, कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज़ हवाएं (30-40 द्मद्वश्चद्ध की रफ़्तार से) चलने की संभावना है।
वहीं 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।
पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल)
आईएमडी के मुताबिक 24-28 मार्च 2026 के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।
मौसम विभाग के मुताबिक 24, 27 और 28 तारीख को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी है।