7 मई 2026 का मौसम : इन प्रदेशों में चलेगी लू, झमाझम बारिश का इन प्रदेशों में जारी हुआ अलर्ट

Weather forecast for May 7, 2026: Heat wave conditions will prevail in these regions, with heavy rain alerts issued for these regions.
 
 
mahendra indianews
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में वीरवार यानि 7 मई को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, तेज बरसात के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव और बदलती हवाओं के कारण कई राज्यों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं तेज धूप और उमस परेशान करेगी तो कहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश राहत दे सकती है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा।

पंजाब हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में गर्मी का असर तेज बना रहेगा। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, करनाल और हिसार एरिया में दिन के समय तेज धूप निकलेगी।

राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में गर्मी और लू का असर बढ़ सकता है। कई जगह पर धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान में हल्के बादल राहत दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है।



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, दिल्ली और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है।


हरियाणा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।