नौतपा मेें हरियाणा में तेजी से बदला मौसम, आठ डिग्री तक गिरा तापमान; आज भी बरसात का अलर्ट 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में पिछले दो दिनों में नौतपा के अंदर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पिछले दो दिनों में आंधी चलने के साथ कई जगह पर बरसात व ओलावृष्टि हुई। हरियाणा प्रदेश में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ से गुरुवार को ओलावृष्टि और बरसात ने तापमान को नीचे गिरा दिया है। हरियाणा के कई जिलों में 5 से साढ़े 8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। ओलावृष्टि से बरसात से गुल हुई बिजली भी कई घंटों के बाद शुरू हो पाई। वहीं शुक्रवार को भी दिन के समय तेज धूप निकली, जिससे गर्मी हुई लेकिन शाम 4 बजे के बाद दोबारा से मौसम में बदलाव हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी प्रदेश में बरसात का आरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बरसात के लिए 
ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंदगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल।

इसी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और फतेहाबाद जिला शामिल है।