17 सितंबर का मौसम, आज कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट, देखे मौसम की ताजा रिपोर्ट
Weather of 17th September, heavy rain alert in many states today, see the latest weather report
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज 17 सितंबर 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। आज कई प्रदेशों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।
इसी के साथ ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान के कुछ और हिस्सों, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से आज वापस चला गया है।
दिल्ली, एनसीआर में मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 19 सितंबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगें। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
यूपी के अंदर मौसम ने रुख बदला है। इसका असर ये रहा कि आज करीब-करीब पूरा दिन गर्मी और उमस का सामना नहीं करना पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक पूर्वी यूपी में भारी बरसात होने के आसार है। इसके बाद बारिश के कम होने के आसार हैं।
बिहार में भी मौसम ने करवट ली है। राज्य के कई जिलों में आज हल्की बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अब राज्य में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर भारी बरसात से सड़कें, मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा मंगलवार तड़के एक पुल बह गया। इस आपदा के बाद कई लोगों के लापता होने की खबर है, तथा कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ।