5 अगस्त का मौसम : 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इन 20 जिलों में सबसे अधिक अटैक 

 

mahendra india news, new delhi
मौसम में कल बुधवार यानि 5 अगस्त 2026 को बदलाव रहेगा। मौसम एक बार फिर से बिगडऩे वाला है। आईएमडी ने 15 राज्यों में तो पूर्वी भारत के 4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, दक्षिण के 3 और पश्चिम भारत के 2 राज्यों में भी कहर देखने को मिलेगा। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। 

पहाड़ी राज्यों के लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। अगर यात्रा की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किलों में फंस सकते हैं। वहीं, पूर्वी भारत में भी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में लोअर ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर है। एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण नॉर्थवेस्ट बिहार और आस-पास के इलाकों में लोअर ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर है। तो चलिए जानते हैं देश के बाकी राज्यों में कल यानी 5 अगस्त को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को जिलावार बारिश का भी हाल बताएंगे..


15 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

बारिश-आंधी का सबसे अधिक अटैक
उत्तर प्रदेश के उन्नाव, बांदा, कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, अमेठी, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, बिजनौर वहीं, बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज तो पंजाब में होशियारपुर, सासनगर, पटियाला, लुधियाना और पठानकोट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।