8 फरवरी का मौसम, बरसात व बर्फबारी की चेतावनी, जानें मौसम की ताजा रिपोर्ट
मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मौसम में रविवार यानि 8 फरवरी को भी बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने कई प्रदेशोंं में 2 पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बरसात के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। कश्मीर में मौसम के औसत से रातें अधिक ठंडी और दिन अधिक गर्म हो रहे हैं और पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है
हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 95 से 65 प्रतिशत के बीच रही। 8 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है, तापमान 23 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
राजस्थान में अगले 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक बढ़ोतरी का अनुमान है। जयपुर के मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले 3 से 4 दिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी 2026 से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।