9 फरवरी 2026 का मौसम: बरसात के साथ फिर लौटेगी ठंड, 12 प्रदेशों के लिए अलर्ट, चेतावनी

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से 9 फरवरी 2026 से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग प्रदेशों मेंं बरसात के साथ-साथ बर्फबारी की चेतावनी भी जारी किया है। 


मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पाला भी पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर हल्की बरसात और बर्फबारी का अलर्ट है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा , चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी सर्दी को लेकर अलर्ट है। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास एनसीआर क्षेत्र में आज 9 फरवरी को धुंध छाने का अनुमान है। र
राजस्थान के मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 3 दिन तक मौसम बदल सकता है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी इलाकों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।