2 जनवरी 2026 का मौसम : बारिश-बर्फबारी के साथ ऐसा रहेगा मौसम, कई राज्यों में अलर्ट 

 
mahendra india news, new delhi
मौसम में नये साल के बाद बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में शुक्रवार यानि 2 जनवरी को भी बदलाव रहेगा। 

मौसम विभाग ने बताया कि 2 जनवरी व 3 जनवरी के बीच बिहार में, जबकि 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अलग-अलग तिथियों में शीतलहर का खतरा जताया गया है।

दिल्ली में घने कोहरे और खराब मौसम के कारण एक बार फिर उड़ानों के वक्त में देरी और रद्द होने की स्थिति बन रही है। देश की प्रमुख एयरलाइन्स में से एक इंडिगो ने यात्रियों को सतर्क करने के लिए गुरुवार को एक अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 2 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 2 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी संभव है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीच कहीं-कहीं से लेकर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।पंजाब और हरियाणा में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें संभव हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद अगले 3 दिनों में फिर से 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।


पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और दिल्ली में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा बना रह सकता है।

 बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
2 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति संभव है।
पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।