3 जनवरी 2026 का मौसम : उत्तर भारत के कई राज्यों में बरसात का अलर्ट, ऐसा रहेगा मौसम 

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल शनिवार यानि 3 जनवरी 2026 को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी की ऊँचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।


इससे प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी तक फैला हुआ है। उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर भारत के ऊपर बनी हुई है, जिसमें लगभग 12.6 किमी की ऊँचाई पर हवाओं की गति करीब 115 नॉट्स है।


एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका तट के पास स्थित है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी तक फैला हुआ है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 3 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।


3 जनवरी को तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।


हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा बने रहने की संभावना है।
 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। शीत लहर की स्थिति 3 से 5 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में, 3 से 6 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में, तथा 4 से 7 जनवरी के बीच राजस्थान के कुछ इलाकों में देखने को मिल सकती है।