18 मार्च 2026 का मौसम: हरियाणा, राजस्थान, समेत इन प्रदेशों में बदलेगा मौसम, अलर्ट 

 

mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देख्खने को मिल रहा है। मौसम में बुधवार यानि 18 म्मार्च 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम आ रहे परिवर्तन को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए आने वाले कुछ दिनों के लिए हल्की बा की संभावना जताई है। उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को,हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 मार्च को, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

दिल्ली में मौसम 
दिल्ली, एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ तापमान में ज्यादा बदलाव न होने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च को यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की प्रबल संभावना है।

 

 

 

हरियाणा प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन होगी झमाझम बरसात, चलेगी तेज हवाएं 

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 22 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 मार्च रात्रि से राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे 19 मार्च से 21 मार्च के दौरान राज्य में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की  संभावना  है। 


इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
प्तप्तप्तप्तप्तप्तप्तप्तप्तप्त$$$प्तप्तप्तप्त
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार