20 मार्च 2026 का मौसम: 19 प्रदेशों में तूफानी बरसात का अलर्ट, स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में तीन दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में शुक्रवार यानि 20 मार्च 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी कर दी है, जिसके तहत देश के 19 प्रदेशों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।  आईएमडी के मुताबिक 20 मार्च से यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक लोगों की परेशानी बढऩे वाली हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इसी के साथ ही  70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार की हवा चलने की प्रबल संभावना है। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।

दिल्ली, एनसीआर हरियाणा में मौसम बिगडऩे वाला है। आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की पूरी संभावना है। लक्ष्मी नगर, विनोद नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट से लेकर उत्तम नगर तक मध्यम से भारी बरसात की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 

देश के 19 राज्यों में बरसात का अलर्ट
उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर)
दिल्ली में कल यानी 20 मार्च को एक बार फिर से तेज हवा के साथ बारिश मुश्किलें बढ़ाएंगी। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली की भी चेतावनी है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार यानि 20 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बरसात की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक 20 मार्च और 21 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 85 किमी प्रति घंटे तक के हवा के झोंके) आने की प्रबल संभावना है।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत (बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़)
आईएमडी के मुताबिक बिहार में 20 मार्च को मध्यम से भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च से 23 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत और अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार याानि 20 मार्च को झारखंड और 20 और 21 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे और 80 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) आने की प्रबल संभावना है।
छत्तीसगढ़ में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है।