4 मार्च 2026 का मौसम: फाग के दिन रंगों के साथ तीन प्रदेशों बरसात का अलर्ट 

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देख्खने को मिल रहा है। मौसम में बुधवार यानि 4 मार्च को भी बदलाव देखने को मिलेगा। होली के बाद फाग के दिन मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह के अधिकांश दिनों उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं देश के मध्य में यह 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। वहीं होली के दिन पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बरसात के साथ बर्फबारी की संभावना है। जबकि मेघालय और बंगाल के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।


मौसम अपडेट में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस क्रमिक वृद्धि और उसके बाद के आने वाले चार दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है।


आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी एरिया में अगले 4 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी और उसके बाद के 3 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।


हरियाणा में बदलेगा मौसम 
हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान  पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 मार्च रात्रि से 7 मार्च के दौरान राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई आने की संभावना  है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा  हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना  है  है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार