4 मई 2026 का मौसम : 19 प्रदेशों में तूफानी बरसात का अलर्ट, चलेगी आंधी
Mahendra india news, new delhi
मौसम में रविवार के दिन काफी बदलाव देखने को मिला। हरियाणा, राजस्थान में धूलभरी आंधी चलती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल सोमवार यानी 4 मई को हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 19 प्रदेशों में बरसात-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वहीं, पूर्वी भारत में भी बरसात के साथ-साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर, हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे मौसम के बिगडऩे की पूरी संभावना बनी हुई है।
19 प्रदेशों में बरसात-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानि 4 मई को देश के 19 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। लोगों को पूरी तरह से सावधान रहना होगा।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 4 मई को भारी बरसात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।