25 नवंबर 2025 का मौसम : आज दिल्ली, यूपी और बिहार में बढ़ेंगी परेशानी, इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज 25 नवंबर 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा।
वैसे अब भारत के कई प्रदेशों में नवंबर में ही ठंड का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। तापमान के अंदर तेजी से कमी आने लगी है। कश्मीर घाटी में ठंड ने इस बार नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तेज बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बांदीपोरा में पारा -4.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मनाली में भी तापमान रिकॉर्ड तोडऩे लगा है।
दिल्ली और एनसीआर में लगातार तीसरे हफ्ते से गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 396 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, एनसीआर के विभिन्न एरियों में स्थिति और भी भयावह है, जहां एक्यूआई 450 के स्तर को पार कर गया है। पिछले 23 दिनों से लगातार यही स्थिति बनी हुई है और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद नहीं है।
बिहार का मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अंदर बिहार में यह भी चेतावनी जारी की है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
यहो पर बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक साउथ अंडमान सागर के ऊपर बना डीप डिप्रेशन और तेज हो गया है और उसी इलाके में बना हुआ है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि सिस्टम के मजबूत होने के साफ संकेत दिख रहे हैं। अगले दो दिनों में और भी बदलाव हो सकते हैं।
आईएमडी के अनुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक और लो-प्रेशर एरिया बनने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों में, इसके और मजबूत होने और एक साइक्लोनिक तूफान में बदलने की उम्मीद है, जिससे तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर मौसम की स्थिति पर असर पड़ सकता है।