30 अक्टूबर 2025 का मौसम : आज दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम, इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात
मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम में आज 30 अक्टूबर 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। इस बीच मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबादी की एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार सहित देश के इन बड़े प्रदेशो में कैसा रहेगा मौसम का हाल तो चलिए जानते हैं मौसम का हर अपडेट।
दिल्ली-एनसीआर हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली एनसीआर हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और दोपहर के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। दिन ढलते ढलते इन हवाओं की रफ्तार कम हो जाएंगी।
यूपी में भी सुबह के समय हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बरसात और हल्की बरसात की उम्ममीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छींटे पडऩे की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान में पिछले 24 घंटों में दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के कई एरिया में भारी बरसात दर्ज हुई है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 29 अक्टूबर से कमी आ सकती है। उसके हालांकि दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की मध्यम बरसात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है जिसके बाद आने वाले 5-7 दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव न होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बरसात हो सकती है। वहीं अगले 5 दिनों में कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की उम्ममीद भी जताई है। वहीं मौसम विभाग ने गुजरात के लिए भी अगले 5 दिनों के दौरान बिजली के साथ बौछारें पड़ सकती है।