5 फरवरी 2026 का मौसम: जानें मौसम कहां लेने जा रहा करवट
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल वीरवार यानि 5 फरवरी 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने देश के कई प्रदेशों के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जानिए दिल्ली, एनसीआर, यूपी- बिहार , हरियाणा, राजस्थान सहित इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में वीरवार को मौसम साफ रहेगा। सडक़ों पर सुबह के वक्त हल्की से मध्यम धुंध देखने को मिल सकती हैमौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के प्रदेशों के लिए अगले 7 दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव न होने की संभावना जताई है।पंजाब
मौसम वैज्ञानिकों ने ने पंजाब और हरियाणा में अगले दो सो तीन दिनों में तापमान में कोई खासा बदलाव न होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह और शाम के समय सडक़ों पर हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। यह समुद्र तल से लगभग 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
इसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं में एक ट्रफ भी बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 72 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैली हुई है।
इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण केरल से दक्षिण कर्नाटक तट तक एक ट्रफ भी विस्तारित है।
05 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है। वहीं, 08 फरवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 05 फरवरी और 06 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
08 और 09 फरवरी को इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं से लेकर कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।