आज मौसम रहेगा बेहद खराब: ओले गिरने व 16 प्रदेशों में जबरदस्त बारिश का अलर्ट, देखें मौंसम की ताजा रिपोर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शुक्रवार यानि 17 अक्टूबर को बेहद खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को 16 राज्यों में जबरदस्त बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल, आंध्र प्रेदश और केरल में तेज आंधी का खतरनाक प्रभाव देखने को मिल सकता है। 3 राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं, दक्षिण भारत में 22 अक्टूबर तक बारिश कहर बरपाने वाला है।
इसी के साथ ही उत्तरी-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा पूर्वी भारत के राज्यों में आक्रामक प्रहार कर सकती है। 3 से अधिक राज्यों में ओले गिर सकते हैं। एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण दक्षिणी हरियाणा और उससे सटे उत्तरी राजस्थान के आसपास हो रहा है। इसके अलावा एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल में स्थित है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में भी चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है।
इन प्रदेशों में आंधी-बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को 16 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों के अंदर हरियाणा, दिल्लीी, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। इस आंधी के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।