हरियाणा में फिर से बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में पिछले दिनों बरसात व ओलावृष्टि कई स्थानों पर हुई। हरियाणा प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बुधवार से बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने लगातार बरसात की चेतावनी जारी की है। वहीं दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि और बरसात के कारण रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। इससे ठंड का असर तेजी से बढऩे लगा है। आने वाले दिनों में भी ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार रात्रि का तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 28 को सामान्य बरसात की चेतावनी जारी की है तो 29 और 30 अक्टूबर को तेज बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है। तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश की तीव्रता में काफी कमी आने का अनुमान है। चक्रवात अर्नब 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है।
28 और 29 अक्टूबर 2026 को तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रह सकती है।
29 अक्टूबर को ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें फिर शुरू हो सकती हैं। यह गतिविधियां 30 अक्टूबर तक जारी रह सकती हैं।