मौसम में होगा बदलाव: 18 अक्टूबर को होगी 23 राज्यों में मूसलाधार बारिशख्, अलर्ट किया गया जारी

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज रविवार यानी 18 अक्टूबर 2026 को 23 प्रदेशों में झमाझब बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चलेगी। वहीं, इस आंधी का खतरनाक प्रभाव पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक देखा जाएगा। वहीं, 3 पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों के जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है। तेज आंधी के चलते जंगल के इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।  
दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक निम्न दबाव बन रहा है। 3 राज्यों में ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे दक्षिणी मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद था।

इन प्रदेशों के अंदर बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आज रविवार यानी 18 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही 70 किलोमीटर से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।