मौसम अपडेट: आज कई प्रदेशों में गरज के साथ होगी झमाझम बरसात, खराब मौसम को लेकर अलर्ट

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। जिसके चलते जगह जगह बरसात हो रही है। मानसून की शुक्रवार यानि 5 जुलाई को कहां कहां पर बरसात होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की रेखा समुद्र तल पर फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, बलिया, पूर्णिया और फिर पूर्व की ओर मणिपुर से होकर गुजर रही है। दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान से दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका फैली हुई है।

बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किलोमीटर के बीच में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

मणिपुर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात के ऊपर समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किलोमीटर के बीच में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण गुजरात तट से केरल तट तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, केरल, सौराष्ट्र और कच्छ, जम्मू और कश्मीर और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। लद्दाख, रायलसीमा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।


 देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु के उत्तरी तट पर मध्यम से भारी बारिश हुई। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, केरल, पूर्वी गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंतरिक तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश हुई।